• कठपुतली चित्र

    राजस्थानी कठपुतली नृत्य कला प्रदर्शन

शुक्रवार, 22 मई 2015

Rajasthan's Lok Devta and Lok Devi (लोक देवता एंव लोक देवियां) GK


Rajasthan's Lok Devta and Lok Devi (लोक देवता एंव लोक देवियां)
1. चौबीस बाणियां किस लोकदेवता से संवंधित पुस्तक/
ग्रन्थ है ?
Ans: रामदेवजी
2. संत जसनाथजी का जन्म किस जिले में हुआ था (RAS 94,99)
Ans: बीकानेर
3. भूरिया बाबा किसके आराध्य देवता है ? (RPSC 2nd GR 2010)
Ans: मीणा
4. राजस्थान में भक्ति आन्दोलन के प्रणेता थे ?
Ans: संत दादू
5. जाम्भो जी के अनुयायी कहलाते है (RPSC 2nd GR 2010, RAS 03)
Ans: विश्नोई
6. लोक संत पीपाजी का विशाल मेला कंहाँ लगता है
Ans: समदङी ग्राम में (बाङमेर)
7. किस संत के चमत्कारों से प्रसन्न होकर सिकंदर लोदी ने उन्हें जागीर प्रदान की ?(Patwari Hanumangarh 2011)
Ans: जसनाथजी
8. भूमि के रक्षक देवता के रूप में किसे पूजा जाता है ?
Ans: भौमिया जी
9. कबीर पंथी समुदाय का प्रमुख ग्रंथ है ? (B.ED. -03 )
Ans: कबीर वाणी
10. बल्लभ सम्प्रदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल है ? (RAS -89 , 92 )
Ans: नाथद्वारा
11. लोक देवता गोगाजी का प्रसिध्द मेला कंहाँ लगता है
Ans: गोगामेङी, हनुमानगढ
12. तेजाजी का प्रमुख तीर्थ स्थान है ? (RPSC 2nd GR 2010)
Ans: परबतसर
13. कामङिया पंथ की स्थापना की थी ?
Ans: बाबा रामदेवजी ने
14. दादूपंथी सम्प्रदाय की प्रमुख गद्दी स्थित है (RPSC 2nd GR 2010)
Ans: नरैना (जयपुर) में
15. किस लोकदेवता की ख्याति 'चार हाथों वाला देवता' के रूप में हुई ?(Patwari Jaipur 2011)
Ans: वीर कल्ला जी
16. किस लोकदेवता को लक्ष्मण जी का अवतार माना जाता है ?
Ans: पाबूजी को
17. गोगाजी के गुरु कौन थे ? (Patwari Bhilwara 2011)
Ans: गुरु गोरखनाथ
18. संत धन्ना का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ था ? (RPSC 2nd GR 2007 )
Ans: टोंक जिले के धुवन गाँव में
19. किस लोक देवता को जाहिर पीर के नाम से जाना जाता है
Ans: गोगाजी को
20. दादू ने अपना अंतिम समय कंहाँ बिताया ?(RPSC 2nd GR 2010)
Ans: नारायणा (नरैना ) गाँव
Share:

सोमवार, 4 मई 2015

Examination Guidance Quiz (Part-4) परीक्षा मार्गदर्शन प्रश्नोत्तरी(भाग -4)

1.राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाली पंचायत समिति कौनसी है ?
(१) बहरोड             (२) नीमराणा
(३) धौलपुर            (४) सिकराई           (३)
2.राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या वाली तहसील है-
(१) लाडपुरा           (२) जोधपुर
(३) जयपुर             (४) अजमेर            (३)
3. राजस्थान का सबसे पहला साक्षर आदिवासी जिला है-
(१) बांसवाडा         (२) बारां
(३) डूंगरपुर           (४) सिरोही              (३)
4. जयपुर नगर की स्थापना किसने की?
(१) मानसिंह          (२)कोकील देव
(३)जयसिंह द्वितीय (४)भारमल          (३)
5. द्वारिकापुरी का रणछोड मन्दिर बनवाया था ?
(१)राव भारमल     (२)राव सुर्जन
(३)देव सिंह          (४)राव शत्रुशाल       (२)
6. जैसलमेर में गुंडाराज पुस्तक लिखी –
(१)जैसलसिंह       (२)जगवीर
(३)गुमान सिंह      (४)सागर मल गोपा (४)
7.सोडियम सल्फेट कारखाना कहाँ है?
(१)डीडवाना (नागौर) (२)पचपदरा (बाड़मेर)
(३)सांभर (फूलेरा)   (४)लूणकरणसर    (१)
8. राजस्थान में वर्तमान में संभाग ओर जिलों की संख्या का सही युग्म है –
(१)7-33              (२)6-47
(३)8-34              (४)7-32                  (१)
9. पश्चिमी राजस्थान का एक अत्यन्त उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण वृक्ष है-
(१)खेजडी             (२)आक
(३)बबूल               (४)कैर                 (१)
10.राजस्थान का 33वे जिले का नाम है-
(१)हनुमानगढ़        (२)प्रतापगढ़
(३)दौसा               (४)कोटपुतली       (२)
11. रवीन्द्र रंगमंच की स्थापना कहां की गई थी –
(१)अजमेर            (२)जयपुर
(३)जोधपुर            (४)उदयपुर          (२)
12. राजस्थान का कौनसा जिला अति-आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है-
(१)बाँसवाडा         (२)अजमेर
(३)भरतपुर           (४)डूंगरपुर            (१)
13. राज्य का सर्वाधिक आर्द्र स्थान कौनसा है-
(१)झालावाड        (२)उदयपुर
(३)माउन्ट आबू     (४)सिरोही             (३)
14.राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे –
(१)हरिदेव जोशी   (२)भैरोंसिंह शेखावत
(३)हीरालाल शास्त्री(४)टीकाराम पालीवाल(३)
15. राजस्थान का राजकीय पुष्प है-
(१)गुलाब            (२)रोहिडा का फुल
(३)कमल            (४)सूरजमुखी          (२)
16.राज्य का राजकीय वृक्ष है-
(१)खेजडी           (२)नीम
(३)बरगद            (४)आम                (१)
17. राज्य का राजकीय पक्षी है-
(१)मोर              (२)तोता
(३)कबूतर         (४)गोडावण            (४)
18. राज्य का राजकीय पशु है-
(१)गोडावण       (२)शेर
(३)चिंकारा         (४)ऊंट                  (३)
Share:

Rajasthan's leading animal development and reproduction center-राजस्थान के प्रमुख पशु विकास एवं प्रजनन केंद्र

1. भैंस प्रजनन केंद्र - वल्लभनगर (उदयपुर)
2. चारा बीज उत्पादन फार्म - मोहनगढ़ (जैसलमेर)
3. बतख, चूजा उत्पादन केंद्र - बांसवाड़ा
4. राष्ट्रीय पोषाहार संस्थान - जामडोली (जयपुर)
5. बकरी प्रजनन फार्म - रामसर (अजमेर)
6. षुकर प्रजनन फार्म - अलवर
7. बूलमदर फार्म - चादन गांव (जैसलमेर)
8. केंद्रीय पषु प्रजनन केद्र - सूरतगढ़ (गंगानगर)
9. राज्य कुंकुट फार्म - जयपुर
10. गौवंष संवर्द्धन फार्म - बस्सी (जयपुर)
11. राष्ट्री उष्ट्र अनुसंधान केंद्र - जोहड़बीड़ (बीकानेर)
12. पष्चिमी क्षेत्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र - अविका नगर (टोंक)
13. केंन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधन संस्थान - अविकानगर (टोंक)
14. नाली नस्ल भेड़ प्रजनन अनुसंधान  केंद्र  - हनुमानगढ़
15. मगरा पुगल भेड़ प्रजनन अनुसंधान  केंद्र  - बीकानेर
16. राजस्थान भेड़ व ऊन प्रषिक्षण केद्र - जोधपुर
17. राजस्थान ऊन विष्लेषण प्रयोगषाला - बीकानेर
18. मुर्रा नस्ल भेड़ प्रजनन केंद्र - कुमेर (भरतपुर)
Share:

Ancient names of different regions of Rajasthan-राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के प्राचीन नाम

राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के प्राचीन नाम
1. यौद्धैय - श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के पास का क्षेत्र
2. अहिच्छत्रपुर - नागौर { जांगल प्रदेश की राजधानी
3. गुर्जरत्रा - जोधपुर पाली
4. वल्ल /दुंगल/माड - जैसलमेर
5. स्वर्णगिरि - जालोर
6. चंद्रावती - आबू
7. शिव/मेदपाट या प्राग्वाट/मेवाड़ - उदयपुर चित्तौड़
8. वागड़ - डूंगरपुर बाँसवाड़ा
9. कुरू - अलवर
10. शूरसेन/ब्रजभूमि - भरतपुर करौली धौलपुर
10. हय हय/ हाड़ौती - कोटा बूँदी झालावाड़
11. विराट/बैराठ - अलवर जयपुर
12. जांगल - बीकानेर जोधपुर
13. शाकम्भरी - सांभर
14. ढूंढाड़ - जयपुर टौंक
15. मालव देश - प्रतापगढ़ व झालावाड़
16. आलौर - अलवर
17. कांठल - प्रतापगढ़
18. मत्स्य प्रदेश - भरतपुर अलवर का क्षेत्र
19. गोपालपाल - करौली
20. आर्बुद प्रदेश - सिरोही
21. गोंडवाड़ा - जालोर व पाली का कुछ भाग
22. ब्रजनगर - झालरापाटन
Share:

Rajasthan: Provisional statistics for 2011 census-राजस्थान : जनगणना - 2011 के अनंतिम आंकड़े

कुल जनसंख्या 68621012
(i)                महिला जनसंख्या 33000926
(ii)              पुरुष जनसंख्या 35620086
साक्षरता (%) में 67.06 (देश स्तर पर 33वां स्थान )
(i)                महिला साक्षरता 52.66
(ii)              पुरुष साक्षरता 80.51
(iii)            सर्वाधिक महिला साक्षरता कोटा (66.32%)
(iv)            सर्वाधिक पुरुष साक्षरता झुंझुनू (87.88%)
शीर्ष चार साक्षरता वाले जिले -कोटा (77.84%), जयपुर (76.44%), झुंझुनू
(74.72%), सीकर (72.58%)
न्यूनतम साक्षरता वाले  चार जिले- जालौर (55.58%), सिरोही (56.02%),
प्रतापगढ़ (56.30%), बांसवाड़ा (57.20%)
लिंगानुपात 926
(i)                0-6 आयु वर्ग लिंगानुपात 883
(ii)              सर्वाधिक और न्यूनतम लिंगानुपात क्रमशः डूंगरपुर (990) और धौलपुर (845)
जनघनत्व 201
सर्वाधिक जनघनत्व वाला जिला भरतपुर (503)
न्यूनतम जनघनत्व वाला जिला जैसलमेर (17)
दशकीय जनसंख्या वुद्धि दर 21.44%
सर्वाधिक एवं न्यूनतम दशकीय जनसं.या वुद्धि दर वाले जिले क्रमशः बाड़मेर (32.55%) और हनुमानगढ़ (10.06%)
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला जयपुर (6663971)
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला जैसलमेर (672008)
Share:

Major rivers of Rajasthan-राजस्थान की प्रमुख नदियाँ

१) चम्बल नदी -
इस नदी का प्राचीन नाम चर्मावती है।कुछ स्थानों पर इसे कामधेनु भी कहा जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश के मऊ के दक्षिण में मानपुर के समीप जनापाव पहाड़ी (६१६ मीटर ऊँची) के विन्ध्यन कगारों के उत्तरी पार्श्व से निकलती है। अपने उदगम् स्थल से ३२५ किलोमीटर उत्तर दिशा की ओर एक लंबे संकीर्ण मार्ग से तीव्रगति से प्रवाहित होती हुई चौरासीगढ़ के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है। यहां से कोटा तक लगभग ११३ किलोमीटर की दूरी एक गार्ज से बहकर तय करती है।चंबल नदी पर भैंस रोड़गढ़ के पास प्रख्यात चूलिया प्रपात है।यह नदी राजस्थान के कोटा, बून्दी, सवाई माधोपुर व धौलपुर जिलों में बहती हुई उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले मुरादगंज स्थान में यमुना में मिल जाती है। यह राजस्थान की एक मात्र ऐसी नदी है जो सालोंभर बहती है।इस नदी पर गांधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज बांध बने हैं।
ये बाँध सिंचाई तथा विद्युत ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। चम्बल की प्रमुख सहायक नदियों में काली, सिन्ध, पार्वती, बनास, कुराई तथा बामनी है। इस नदी की कुल लंबाई 965 किलोमीटर है। यह राजस्थान में कुल ३७६ किलोमीटर तक बहती है।
२) काली सिंध -
यह चंबल की सहायक नदी है। इस नदी का उदगम् स्थल मध्य प्रदेश में देवास के निकट बागली गाँव है । कुध दूर मध्य प्रदेश में बहने के बाद यह राजस्थान के झालावाड़ और कोटा जिलों में बहती है। अंत में यह नोनेरा (बरण) गांव के पास चंबल नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई २७८ किलोमीटर है। आहू, उजाड, नीवाज, परवन इसकी सहायक नदिया  है।
३) बनास नदी -
बनास एक मात्र ऐसी नदी है जो संपूर्ण चक्र राजस्थान में ही पूरा करती है। बनअआस अर्थात बनास अर्थात (वन की आशा) के रुपमें जानी जाने वाली यह नदी उदयपुर जिले के अरावली पर्वत श्रेणियों में कुंभलगढ़ के पास खमनौर की पहाड़ियों से निकलती है।यह नाथद्वारा, कंकरोली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिले में बहती हुई टौंक, सवाई माधोपुर के पश्चात रामेश्वरम के नजदीक (सवाई माधोपुर) चंबल में गिर जाती है। इसकी लंबाई लगभग ४८० किलोमीटर है। इसकी सहायक नदियों में बेडच, कोठरी, मांसी, खारी, मुरेल व धुन्ध है। (i )बेडच नदी १९० किलोमीटर लंबी है तथा गोगंडा पहाड़ियों (उदयपुर) से निकलती है। (ii )कोठारी नदी उत्तरी राजसामंद जिले के दिवेर पहाड़ियों से निकलती है। यह १४५ किलोमीटर लंबी है तथा यह उदयपुर, भीलवाड़ा में बहती हुई बनास में मिल जाती है।(iii) खारी नदी ८० किलोमीटर लंबी है तथा राजसामंद के बिजराल की पहाड़ियों से निकलकर देवली (टौंक) के नजदीक बनास में मिल जाती है।
४) बाणगंगा -
इस नदी का उदगम् स्थल जयपुर की वैराठ की पहाड़ियों से है। इसकी कुल लंबाई ३८० किलोमीटर है तथा यह सवाई माधोपुर, भरतपुर में बहती हुई अंत में फतेहा बाद (आगरा) के समीप यमुना में मिल जाती है। इस नदी पर रामगढ़ के पास एक बांध बनाकर जयपुर को पेय जल की आपूर्ति की जाती है।
५) पार्वती नदी -
यह चंबल की एक सहायक नदी है। इसका उदगम् स्थल मध्य प्रदेश के विंध्यन श्रेणी के पर्वतों से है तथा यह उत्तरी ढाल से बहती है। यह नदी करया हट (कोटा) स्थान के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है और बून्दी जिले में बहती हुई चंबल में गिर जाती है।
६) गंभीरी नदी -
११० किलोमीटर लंबी यह नदी सवाई माधोपुर की पहाड़ियों से निकलकर करौली से बहती हुई भरतपुर से आगरा जिले में यमुना में गिर जाती है।
७) लूनी नदी -
यह नदी अजमेर के नाग पहाड़-पहाड़ियों से निकलकर नागौर की ओर बहती है। यह जोधपुर, बाड़मेर और जालौर में बहती हुई यह गुजरात में प्रवेश करती है। अंत में कच्छ की खाड़ी में गिर जाती है। लूनी नदी की कुल लंबाई ३२० किलोमीटर है। यह पूर्णत: मौसमी नदी है। बलोतरा तक इसका जल मीठा रहता है लेकिन आगे जाकर यह खारा होता जाता है। इस नदी में अरावली श्रृंखला के पश्चिमी ढाल से कई छोटी-छोटी जल धाराएँ, जैसे लालरी, गुहिया, बांड़ी, सुकरी जबाई, जोजरी और सागाई निकलकर लूनी नदी में मिल जाती है। इस नदी पर बिलाड़ा के निकट का बाँध सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है।
८) मादी नदी -
यह दक्षिण राजस्थान मुख्यत: बांसबाड़ा और डूंगरपुर जिले की मुख्य नदी है। यह मध्य प्रदेश के धार जिले में विंध्यांचल पर्वत के अममाऊ स्थान से निकलती है। उदगम् से उत्तर की ओर बहने के पश्चात् खाछू गांव (बांसबाड़ा) के निकट दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश करती है। बांसबाड़ा और डूंगरपूर में बहती हुई यह नदी गुजरात में प्रवेश करती है। कुल ५७६ किलोमीटर बहने के पश्चात् यह खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में सोम, जाखम, अनास, चाप और मोरन है। इस नदी पर बांसबाड़ा जिले में माही बजाज सागर बांध बनाया गया है।
९) धग्धर नदी -
यह गंगानगर जिले की प्रमुख नदी है। यह नदी हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणियों से शिमला के समीप कालका के पास से निकलती है। यह अंबाला, पटियाला और हिसार जिलों में बहती हुई राजस्थान के गंगानगर जिले में टिब्वी के समीप उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवेश करती है। पूर्व में यह बीकानेर राज्य में बहती थी लेकिन अब यह हनुमानगढ़ के पश्चिम में लगभग ३ किलोमीटर दूर तक बहती है।
हनुमानगढ़ के पास भटनेर के मरुस्थलीय भाग में बहती हुई विलीन हो जाती है। इस नदी की कुल लंबाई ४६५ किलोमीटर है। इस नदी को प्राचीन सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है।
१०) काकनी नदी -
इस नदी को काकनेय तथा मसूरदी नाम से भी बुलाते है। यह नदी जैसलमेर से लगभग २७ किलोमीटर दूर दक्षिण में कोटरी गाँव से निकलती है। यह कुछ किलोमीटर प्रवाहित होने के उपरांत लुप्त हो जाती है। वर्षा अधिक होने पर यह काफी दूर तक बहती है। इसका पानी अंत में भुज झील में गिर जाता है।
११) सोम नदी -
उदयपुर जिले के बीछा मेड़ा स्थान से यह नदी निकलती है। प्रारंभ में यह दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती हुई डूंगरपूर की सीमा के साथ-साथ पूर्व में बहती हुई बेपेश्वर के निकट माही नदी से मिल जाती है।
१२) जोखम -
यह नदी सादड़ी के निकट से निकलती है। प्रतापगढ़ जिले में बहती हुई उदयपुर के धारियाबाद तहसील में प्रवेश करती है और सोम नदी से मिल जाती है।
१३) साबरमती -
यह गुजरात की मुख्य नदी है परंतु यह २९ किलोमीटर राजस्थान के उदयपुर जिले में बहती है। यह नदी पड़रारा, कुंभलगढ़ के निकट से निकलकर दक्षिण की ओर बहती है। इस नदी की कुल लंबाई ३१७ किलोमीटर है।
१४) काटली नदी -
सीकर जिले के खंडेला पहाड़ियों से यह नदी निकलती है। यह मौसमी नदी है और तोरावाटी उच्च भूमि पर यह प्रवाहित होती है। यह उत्तर में सींकर व झुंझुनू में लगभग १०० किलोमीटर बहने के उपरांत चुरु जिले की सीमा के निकट अदृश्य हो जाती है।
१५) साबी नदी -
यह नदी जयपुर जिले के सेवर पहाड़ियों से निकलकर मानसू, बहरोड़, किशनगढ़, मंडावर व तिजारा तहसीलों में बहने के बाद गुडगाँव (हरियाणा) जिले के कुछ दूर प्रवाहित होने के बाद पटौदी के उत्तर में भूमिगत हो जाती है।
१६) मन्था नदी -
यह जयपुर जिले में मनोहरपुर के निकट से निकलकर अंत में सांभर झील में जा मिलती है।



Share:

Introduction to Rajasthan-राजस्थान -एक परिचय

राजस्थान -एक परिचय
राजस्थान हमारे देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य हैं, जो हमारे देश के उत्तर-पश्चिम मे स्थित है। यह भू-भाग प्रागैतिहासिक काल से लेकर आज तक कई मानव सभ्यताओ के विकास एवं पतन की स्थली रहा है। यहाँ पूरा-पाषाण युग, कांस्य युगीन सिंधु सभ्यता की प्राचीन बस्तियाँ, वैदिक सभ्यता एवं ताम्रयुगीन सभ्यताएँ खूब फली फूली थी। छठी शताब्दी के बाद राजस्थानी भू-भाग मे राजपुत राज्यो का उदय प्रारम्भ हुआ। जो धीरे धीरे सम्पूर्ण क्षेत्र मे अलग-अलग रियासतो के रूपमे विस्तृत हो गयी। ये रियासते राजपूत राजाओ के अधीन थी। राजपूत राजाओ की प्रधानता के कारण कालांतर मे इस सम्पूर्ण क्षेत्र को 'राजपूताना' कहा जाने लगा। वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को 'मरुकांतार' कहा है।
राजस्थान शब्द का प्राचीनतम प्रयोग 'राजस्थानीयादित्य' वी.स. 682 मे उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही) के शिलालेख मे उपलब्ध हुआ है। उसके बाद मुहणौत नैन्सी के ख्यात व रजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। परंतु इस भू-भाग के लिए राजपूताना शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1800 ई. मे जॉर्ज थॉमस द्वारा किया गया था। कर्नल जेम्स टोड (पश्चिमी एवं मध्य भारत के राजपूत राज्यो के पॉलिटिकल एजेंट) ने इस राज्य को 'रायथान' कहा, क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल मे राजाओ के निवास को रायथान कहते थे। उन्होने 1829 ई. मे लिखित अपनी प्रसिद्ध ऐतिहासिक पुस्तक 'Annals & Antiquities of Rajas'than' or Central and Western Rajpoot States of India) मे सर्वप्रथम इस भौगोलिक प्रदेश के लिए 'Rajas'than' शब्द प्रयुक्त किया। स्वतन्त्रता के पश्चात 26 जनवरी 1950 को औपचारिक रूप से इस प्रदेश का नाम 'राजस्थान' स्वीकार किया गया।
स्वतन्त्रता के समय राजस्थान 19 देसी रियासतो, 3 ठिकाने- कुशलगढ़, लावा व नीमराना तथा चीफ कमिश्नर द्वारा प्रशाषित अजमेर-मेरवाड़ा प्रदेश मे विभक्त था। स्वतंत्रता के बाद अजमेर-मेरवाड़ा के प्रथम एवं एकमात्र मुख्यमंत्री श्री हरिभाऊ उपाध्याय थे। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप मे 1 नवम्बर, 1956को आया।
Share:

SEARCH MORE HERE

Labels

राजस्थान ज्ञान भंडार (Rajasthan General Knowledge Store)

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव