बुधवार, 21 जुलाई 2021

कमायचा तत लोक वाद्ययंत्र( "KAMAYACHA" LOK VADHYA YANTRA)


● यह सारंगी के समान वाद्य है, जिसकी बनावट में सारंगी से भिन्नता होती है। सारंगी की तबली लम्बी होती है किन्तु इसकी गोल व लगभग डेढ़ फुट चौड़ी होती है। 

● तबली पर चमड़ा मढ़ा रहता है। तबली की चौड़ाई व गोलाई के कारण इसकी ध्वनि में भारीपन व गूँज होती है।
● इसे बजाने का गज भी सारंगी के गज से लगभग डेढ़ा होता । 
● इसमें तीन मुख्य तार लगे होते हैं जो पशुओं की आंत के होते हैं। साथ ही चार से सात सहायक तार स्टील के तार ब्रिज के ऊपर लगे होते हैं।

● कई कमायचा ऐसे भी होते है जिनमे 27 तार लगे होते हैं। अलग अलग कमायचो में तारो की संख्या में भिन्नता देखी जा सकती है।
● तरबों की खूँटियाँ सब ऊपर की ओर होती हैं। इसकी ऊपरी आकृति बहुत कुछ मराठी सारंगी से मिलती है।
● इसमें एक ओर गुजरातण सारंगी की भाँति केवल सात तरबें होती हैं जो सा से नि तक के स्वरों में मिली रहती हैं।
● कामायचा के मुख्य तार तांत के होते हैं। इसकी तरबों का प्रयोग गज संचालन के साथ किया जाता  है। इसलिए वे घुड़च के ठीक ऊपर से निकाली जाती हैं। 
● इनसे वाद्य की ध्वनि अत्यन्त प्रखर हो जाती है। इस वाद्य का प्रयोग मुस्लिम शेख करते हैं जिन्हें मांगणियार भी कहा जाता है।
● नाथ पंथ के साधु भी भर्तृहरि व गोपीचंद की कथा के गीत कामायचा वाद्य यंत्र के साथ गाते है।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपना कमेंट एवं आवश्यक सुझाव यहाँ देवें।धन्यवाद

SEARCH MORE HERE

Labels

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव